[Valid Atom 1.0]

Wednesday 27 April 2016

राहुकाल


मितिहास के अनुसार समुद्र मंथन के समय जब भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए तो देवताओं और दानवों में पहले अमृतपान करने को लेकर विवाद छिड़ गया। धन्वंतरि जी ने भगवान विष्णु का स्मरण कर देवों और दानवों के बीच हो रहे झगड़े को समाप्त करने की प्रार्थना की।
परिस्थिति को अति संवेदनशील मानते हुए श्रीविष्णु ने विश्वमोहिनी रूप धारण किया तथा दानवों को मोहित करके देवों और दानवों में अमृत का बराबर-बराबर बंटवारा करने का प्रस्ताव रखा। दैत्यों ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया। दोनों पक्ष पंक्तिबद्ध होकर अलग-अलग बैठ गए। दैत्यों का सेनापति राहु बहुत बुद्धिमान था। वह वेश बदल कर देवताओं की पंक्ति में जा बैठा। जैसे ही राहु ने अमृतपान किया, सूर्य और चंद्र ने उसे पहचान लिया, जिसके परिणामस्वरूप नारायण ने सुदर्शन चक्र से राहु का गला काट दिया। लेकिन अमृत की कुछ बूंदें राहु के गले से नीचे उतर चुकी थीं और वह अमरता प्राप्त कर चुका था। राहु के सर कटने के समय को राहुकाल’ कहा गया, जो अशुभ माना जाता है। इस काल में आरम्भ किये गए कार्य-व्यापार में काफी दिक्कतों के बाद कामयाबी मिलती है, इसलिए इस काल में कोई भी नया कार्य आरम्भ करने से बचना चाहिए। राहु का सिर कटने की घटना सायंकाल की है, जिसे पूरे दिन मान का आठवां भाग माना गया।

कालगणना के अनुसार किसी भी जगह के सूर्योदय के समय से सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दिनमान के आठवें भाग में से दूसरा भाग, शनिवार को दिनमान के आठवें भाग में से तीसरा भाग, शुक्रवार को आठवें भाग में से चौथा भाग, बुधवार को पांचवां भाग, गुरुवार को छठा भाग, मंगलवार को सातवां तथा रविवार को दिनमान का आठवां भाग राहुकाल होता है । किसी बड़े तथा शुभ कार्य के आरम्भ के समय उस दिन के दिनमान को आठ बराबर भागों में बांट कर स्थानीय सूर्योदय में जोड़ दें, आपको शुद्ध राहुकाल ज्ञात हो जाएगा। जो भी दिन होगा, उस भाग को उस दिन का राहुकाल मानें।

राहुकाल को राहुकालम भी कहा जाता है | राहुकाल का समय जगह, दिन और स्थान के अनुसार  अलग अलग होता है | यह अंतर समयक्षेत्र में अंतर की वजह से होता है अर्थात राहुकाल प्रत्येक वार को अलग समय में शुरू होता है। यह काल कभी सुबह, कभी दोपहर तो कभी शाम के समय आता है, लेकिन सूर्यास्त से पूर्व ही पड़ता है। राहुकाल की अवधि दिन (सूर्योदय से सूर्यास्त तक के समय) के 8वें भाग के बराबर होती है यानी राहुकाल का समय डेढ़ घंटा होता है। वैदिक शास्त्रों के अनुसार इस समय अवधि में शुभ कार्य आरंभ करने से बचना चाहिए।

वार अनुसार राहुकाल का समय 
सूर्योदय से सूर्यास्त के समय को आठ भागो में बाँटने पर सात भागो को सप्ताह के सात दिन अलग अलग समय पर राहुकाल होता है सूर्योदय के समय यानि पहला भाग कभी भी राहुकाल नहीं होता 

रविवार को शाम 04:30 से 06 बजे तक राहुकाल होता है।
सोमवार को दिन का दूसरा भाग यानि सुबह 07:30 से 09 बजे तक राहुकाल होता है।
मंगलवार को दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल होता है।
बुधवार को दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल माना गया है।
गुरुवार को दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक का समय यानि दिन का छठा भाग राहुकाल होता है।
शुक्रवार को दिन का चौथा भाग राहुकाल होता है। यानि सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक का समय राहुकाल है।
शनिवार को सुबह 09 बजे से 10:30 बजे तक के समय को राहुकाल माना गया है।





No comments:

Post a Comment

We would love to hear from you. Suggestions for improvement are always welcome
Regards
Anju Anand

Followers